राजू अनेजा, काशीपुर।महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर काशीपुर नगर निगम में मंगलवार को जोरदार सियासी एकजुटता देखने को मिली। नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में और विपक्षी दलों की भूमिका के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में पार्षदों ने एक स्वर में विपक्ष को घेरा और उसकी भूमिका को महिलाओं की भावनाओं के खिलाफ बताया।
बैठक के दौरान माहौल पूरी तरह सियासी तेवरों से लबरेज रहा। महापौर दीपक बाली ने साफ शब्दों में कहा कि विपक्ष ने देश की आधी आबादी ‘मातृशक्ति’ का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को घर-घर तक ले जाएगी और महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा महिलाओं को सम्मान और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष ने संसद में इस महत्वपूर्ण अधिनियम का विरोध कर अपनी सोच जाहिर कर दी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया।
महापौर बाली ने प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने विपक्ष की कार्यशैली को “ओछी मानसिकता” करार देते हुए कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ है।
बैठक में नगर निगम के 40 में से 26 पार्षदों ने प्रस्ताव के समर्थन में हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएंगे और महिलाओं के अधिकारों के लिए लगातार आवाज बुलंद करेंगे।
इस दौरान पार्षदों ने कहा कि यह केवल एक प्रस्ताव नहीं, बल्कि नारी सम्मान की लड़ाई है, जिसमें भाजपा पीछे हटने वाली नहीं है। निगम में दिखी यह एकजुटता साफ संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और तेज होने वाली है।
ताजा खबर
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम
- उत्तराखंड में पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू, 2027 के चुनाव से पहले जनसंवाद साधने में जुटी पार्टी
- पूर्व सीएम हरीश रावत का पार्टी पदों से इस्तीफे का पत्र, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेजा लेटर; ईडी की कार्रवाई से थे आहत

