पुराने लेनदेन के विवाद में जानलेवा हमला, राजपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून: राजपुर पुलिस ने जानलेवा हमला (Attempt to Murder) करने के मामले में तीन आरोपियों को बड़ा मोड़, ओल्ड मसूरी रोड के पास से गिरफ्तार किया है। यह हमला पुराने 15 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन के विवाद और व्यक्तिगत रंजिश के चलते किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

24 सितंबर को अमान चौधरी ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि मसूरी रोड पर वाटिका सोसायटी के पास अज्ञात कार सवार लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में फूटा युवा मोर्चा का गुस्सा: राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर फुंका पुतला

गठित टीमों ने मसूरी रोड, सिनोला रोड, कैनाल रोड समेत आस-पास के लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों—आसिफ कुरैशी उर्फ आशु, शुभम सती और शाहरुख हुसैन—को गिरफ्तार किया।


 

पैसे न लौटाने और बहन की शादी टूटने पर किया हमला

 

आरोपी आसिफ कुरैशी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस जानलेवा हमले का कारण पुराना लेन-देन का विवाद और निजी रंजिश थी:

  • विवाद का कारण: लगभग एक साल पहले आसिफ कुरैशी ने पीड़ित अमान चौधरी को 15.35 लाख रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने पर भी अमान ने पैसे नहीं लौटाए।
  • रंजिश: आसिफ का दावा है कि समय पर पैसे न मिलने के कारण उसकी बहन की शादी टूट गई, जिससे वह अमान चौधरी से बहुत नाराज़ था।
  • हमले की योजना: अमान चौधरी के देहरादून आने की जानकारी मिलते ही आसिफ ने उसे सबक सिखाने की नीयत से अपने साथियों सोहेल, शुभम सती और शाहरुख हुसैन से संपर्क किया।
  • घटनाक्रम: चारों ने अमान चौधरी को सिनोला तिराहे की तरफ जाते समय रोका, और आरोपी शुभम सती ने अपने पास रखी पिस्टल से उस पर फायर कर दिया।
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर : गली-मोहल्लों में टुकटुक रिक्शा का आतंक खेल रही मासूम को ई-रिक्शा ने रौंदा, सिर फटा—हाथ में फ्रैक्चर, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद अवैध पिस्टल के संबंध में मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी सोहेल की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तोता घाटी में पहाड़ से गिरे पत्थर ने ली ट्रक चालक की जान, चारधाम यात्रा से पहले सुरक्षा पर उठे सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad