
राजू अनेजा,रुद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र और आवास विकास रुद्रपुर के पार्षद सौरभ बेहड़ पर रविवार शाम नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाइक सवार हमलावरों ने पहले उनकी स्कूटी को लात मारकर गिराया और फिर सड़क पर गिरे सौरभ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व में हुए एक विवाद के निपटारे को लेकर पंचायत के लिए सौरभ आवास विकास चौकी जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। अचानक हुए हमले और शोर-शराबे से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत शहर के कई गणमान्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल सौरभ को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बाद में एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस टीम को हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद आवास विकास क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं आमजन कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
ताजा खबर
- गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— ‘कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो’
- बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप
- उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
- हल्द्वानी में कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद’ रैली पर हावी हुआ एसएसपी दफ्तर का हंगामा, भाजपा के हाथ लगा बैठे-बैठाए मुद्दा
- 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा का बड़ा कदम: प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, 178 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
- किच्छा में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ी युवती, मची अफरा-तफरी
- सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का दिया संदेश
- राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक
- जागेश्वर में उमड़े जनसमर्थन पर बोले भुवन सिंह बिष्ट— अब क्षेत्रीय ताकतों को मजबूत करेगी देवभूमि की जनता
- रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

