जनता की हर कसौटी पर खरे दीपक,दूसरों को भी लेनी चाहिए उनसे सीख, सेलिब्रिटी नहीं, सेवक बनें जनप्रतिनिधि: उर्वशी दत्त बाली

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।नगर निगम काशीपुर में महापौर दीपक बाली के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होते ही शहर की तस्वीर और तक़दीर दोनों में बड़ा बदलाव साफ नजर आने लगा है। नगर निकाय चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को जमीन पर उतारते हुए दीपक बाली ने यह साबित कर दिया है कि उनके लिए विकास केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है।
महापौर की शपथ के एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम सभागार पहुंचीं उनकी पत्नी उर्वशी दत्त बाली ने मंच से विकास की गवाही देते हुए कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ दीपक बाली को शहर की कमान सौंपी, वही भरोसा आज हर गली, हर सड़क और हर मोहल्ले में दिखाई दे रहा है।

 

 

जहां मांगे थे वोट, वहीं बोल रहा है विकास

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि अगर विकास नहीं हुआ तो वह दोबारा उन गलियों में नजर नहीं आएंगी। आज उन्हें गर्व है कि जिस भी मोहल्ले से वह गुजरती हैं, वहां दीपक बाली के विकास की छाप खुद-ब-खुद नजर आती है। कभी बदहाली की पहचान रही सड़कें आज काशीपुर की नई पहचान बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लकड़ी चोरी का विरोध करने पर वन अधिकारी और उनके पिता पर हमला; दबंगों ने सिर पर मारी लाठी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज

 

स्वच्छता सिर्फ निगम की नहीं, समाज की जिम्मेदारी

उर्वशी दत्त बाली ने साफ-सफाई को लेकर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जब तक हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक पूरे देश में स्वच्छता का बिगुल नहीं बज सकता। हमें पहले अपने घर, फिर अपनी गली और मोहल्ले को स्वच्छ रखना होगा। स्वच्छ काशीपुर ही स्वच्छ भारत की असली नींव बनेगा।

जनता के प्रतिनिधि, सेलिब्रिटी नहीं

उन्होंने अन्य लोगों को भी उनसे सीख लेने की बात करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि जिन लोगों को जनता चुनकर काम करने के लिए भेजती है, वे कोई सेलिब्रिटी नहीं होते, जिन्हें सिर्फ फूल-मालाओं और स्वागत तक सीमित रहना चाहिए। उन्हें अवसर मिला है अपने क्षेत्र की सेवा करने का, इसलिए उनका दायित्व है कि वे पूरे तन-मन-धन के साथ अपने क्षेत्र के विकास में जुटें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा: दिग्गजों की विरासत, मजबूत दावेदारों की कतार और ‘हॉट सीट’ का बढ़ता सियासी तापमान

कागजों से बाहर निकली योजनाएं, धरातल पर दिखा असर
उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के बजट को फाइलों में कैद रखने के बजाय धरातल पर उतारना ही दीपक बाली की सबसे बड़ी पहचान है। यही कारण है कि महज एक वर्ष में काशीपुर में ऐसा परिवर्तन नजर आने लगा है, जो आमतौर पर वर्षों में दिखाई देता है।

 

विरासत, पर्यटन और भविष्य की दूरदर्शी सोच

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से गिरीताल को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले समय में यहां नौकायन जैसी सुविधाएं शुरू होने से काशीपुर पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान बनाएगा। साथ ही शहर के पौराणिक स्थलों और चौराहों को नया स्वरूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए दीपक बाली का मास्टर प्लान: शहरभर में लगेंगे इंडिया मार्का हैंडपंप और ठंडे पानी के वाटर कूलर

 

एक साल की मेहनत, आगे की बड़ी तैयारी

उर्वशी दत्त बाली ने देवतुल्य जनता का आभार जताते हुए कहा कि अभी तो यह केवल एक वर्ष की कहानी है। आने वाले समय में काशीपुर को मॉडल सिटी बनाने का सपना और मजबूती से साकार किया जाएगा।
जब सेवा संकल्प बन जाए,
तो न पद मायने रखता है, न परिस्थितियां—
विकास अपने आप रास्ता बना लेता है।