देवर समझता था भाभी को डायन, जान से मारने की नीयत से पहुंचा उनके घर; गलती से लकड़ी मारकर कर दी भाई की हत्‍या

खबर शेयर करें -

सरायकेला थाना क्षेत्र के हड़ुवा गांव निवासी विशु पूर्ति (64) ने अपने भाई साधु पूर्ति (67) की डनकू (बैल के गले में बांधने वाली लकड़ी) मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद खुद सरायकेला थाना जाकर हत्या करने की बात स्वीकारते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। घटना सोमवार की रात की है।

भाभी की जगह भाई की कर दी हत्‍या

विशु पूर्ति सोमवार की रात अपनी भाभी सुकुरमुनी पूर्ति की हत्या करने की नीयत से उनके घर गया था, लेकिन पत्नी को बचाने के लिए जब बड़ा भाई साधु पूर्ति ने विरोध किया, तो गुस्साए विशु पूर्ति ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या की सूचना विशु ने खुद फोन कर गांव के मुखिया को दी।

मुखिया ने सरायकेला पुलिस को मामले से अवगत कराया और कहा कि हत्यारा खुद ही थाना आत्मसमर्पण के लिए जा रहा है। मंगलवार की सुबह करीब सवा पांच बजे विशु पूर्ति जैसे ही थाना पहुंचा और अपना परिचय पुलिस को दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी में नेग की राशि पर मची 'महाभारत', रणभूमि बन गया पूरा गांव, एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग और जमकर चले लाठी-भाटा

घटनास्थल पर ग्रामीणों की लगी भीड़।

यह है मामला

विशु पूर्ति की पत्नी की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। विशु को शंका हो रही थी कि उसकी भाभी सुकुरमुनी ने डायन बिसाही कर उसकी पत्नी को बीमार किया है। इसको लेकर अक्सर दोनों परिवार के बीच झगड़े होते थे। इसके साथ ही दोनों भाइयों के बीच पुस्तैनी जमीन को लेकर विवाद भी वर्षों से चल रहा था।

सोमवार की रात विशु पूर्ति नशे मे धुत होकर अपने बड़े भाई के घर पहुंच गया और भाभी सुकरमुनी को कमरे से घसीटते हुए घर से बाहर निकाल कर पिटाई करने लगा। तब तक अपनी पत्नी को बचाने के लिए साधु पूर्ति वहां पहुंचा और अपने छोटे भाई को मारपीट करने से मना करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़; पुलिस ने संचालक समेत 3 को दबोचा, 4 महिलाएं रेस्क्यू

लेकिन विशु ने पास ही रखे डनकू उठाकर अपने भाई के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। भाई की हत्या के बाद मौके पर ग्रामीण जुटने लगे तो विशु वहां से भाग गया और सुबह घटना की सूचना मुखिया को दी और खुद थाना चला गया।

पांच बच्चों का पिता था मृतक

मृतक साधु पूर्ति की चार बेटियां व एक बेटा है। बेटा बैंगलुरु में मजदूरी करता है। पिता की मौत की सूचना बेटे को फोन से दे दी गई है। इधर घटनास्थल पहुंची सरायकेला पुलिस ने मौके से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी समारोह में हुए विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

बिशु पूर्ति ने अपने बड़े भाई साधु पूर्ति की डनकू से मारकर हत्या कर दी है और खुद थाना आकर आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर पहले से ही झगड़े होते थे। डायन बिसाही का भी आरोप पीड़ित परिवार पर लगाया जा रहा है- अर्जुन उरांव ,थाना प्रभारी सरायकेला।