चाय पर चर्चा नाम की दुकान पर तंदूरी चाय की बजाय लूडो के दाने (डाइस) से खिलाया जा रहा था जुआ, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़ ,पढ़िए पूरी खबर

At a shop named Chai Pe Charcha, gambling was being served with Ludo dice instead of Tandoori tea, this is how police busted it, read full news.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, हल्द्वानी। SSP प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले भर में जुआ रैकेट्स के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हल्द्वानी और रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें से 9 जुआरियों को हल्द्वानी के चाय पर चर्चा तंदूरी चाय नामक दुकान से लूडो के दाने (डाइस) के माध्यम से जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, जबकि रामनगर में 3 जुआरियों को सार्वजनिक स्थान पर ताश खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘डिजिटल ठगी’ का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब! 21 दिन में 45,453 कॉल, विदेशी गेटवे बाईपास कर चल रहा था खेल

एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने कालाढूंगी रोड स्थित चाय पर चर्चा तंदूरी चाय नामक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान 9 जुआरियों को लूडो के दाने के माध्यम से जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पंकज बिष्ट, योगेश गोस्वामी, रितेश कुमार, चेतन अरोरा, योगेश सिंह, प्रियांशु, अजय फर्त्याल, अभिषेक आर्या और रवि गुप्ता शामिल हैं। पुलिस ने नगदी 22,250 रुपये और लूडो के दाने बरामद किए हैं। दुकान के मालिक शुभम शर्मा के खिलाफ भी जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘डिजिटल ठगी’ का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब! 21 दिन में 45,453 कॉल, विदेशी गेटवे बाईपास कर चल रहा था खेल

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जुआ जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘डिजिटल ठगी’ का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब! 21 दिन में 45,453 कॉल, विदेशी गेटवे बाईपास कर चल रहा था खेल