
राजू अनेजा,किच्छा।कोरोना काल की भयावह तस्वीरों के बीच जब लोग अपने-अपने घरों में सिमट रहे थे, उस दौर में किच्छा के हरविंदर सिंह चुघ ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया। मास्क की भारी किल्लत के बीच जब जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना मुश्किल हो रहा था, तब हरविंदर ने अपनी आस्था का प्रतीक मानी जाने वाली दस्तारें तक कुर्बान कर दीं।
लॉकडाउन के दौरान बाजारों में कपड़े की कमी के कारण मास्क बनाना चुनौती बन गया था। ऐसे में हरविंदर सिंह चुग ने बिना किसी हिचकिचाहट अपनी दस्तारें मास्क बनाने के लिए दे दीं, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना सुरक्षा के न रहे। उनके इस जज्बे ने न सिर्फ लोगों को भावुक किया, बल्कि पूरे सिख समाज को भी प्रेरित किया। देखते ही देखते कई अन्य सिख भाइयों ने भी अपनी दस्तारें देने की पेशकश कर दी।
समय बदला, हालात सुधरे, लेकिन हरविंदर का सेवा भाव नहीं बदला। आज वही हरविंदर सिंह जरूरतमंदों के लिए खून उपलब्ध कराकर जिंदगी बचाने का काम कर रहे हैं। चाहे रात हो या दिन, किसी को भी खून की जरूरत पड़ने पर हरविंदर सबसे पहले खड़े नजर आते हैं।
उनकी यह सोच साफ है—”सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है”।
कोरोना काल में दस्तारें देकर सुरक्षा दी और अब खून देकर जिंदगी बचा रहे हैं, हरविंदर सिंह चुघ आज समाज के लिए एक जीवंत प्रेरणा बन चुके हैं।
ऐसे लोग ही बताते हैं कि इंसानियत आज भी जिंदा है।
ताजा खबर
- आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान: दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; राजस्थान से उत्तराखंड आए थे तीर्थयात्री
- भारतीय निशानेबाजी के ‘स्वर्णिम सितारे’ जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून: फूट-फूटकर रो पड़ीं शिष्या मनु भाकर, सीएम धामी और ओलिंपिक विजेताओं ने दी श्रद्धांजलि; वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार
- द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग: धू-धू कर जली निसान मैग्नाइट; सूझबूझ से बची गौचर से हल्द्वानी जा रहे तीन युवकों की जान
- कैंची धाम में प्रतिष्ठा दिवस की तैयारियां तेज: वैदिक मंत्रोचार के बीच मालपुए महाप्रसाद का निर्माण शुरू; हनुमान चालीसा के बाद अखंड रामायण पाठ प्रारंभ, 30 हजार से अधिक भक्तों ने टेका मत्था
- उत्तराखंड में धूप-छांव के बीच बारिश का दौर जारी: गूलरभोज में सबसे ज्यादा 98 मिमी बरसे बदरा, पहाड़ों में आज बर्फबारी और गर्जन के साथ बौछार के आसार
- उत्तराखंड में भूसे के दामों में भारी उछाल: सरकार ने बेवजह भंडारण और राज्य से बाहर सप्लाई पर लगाई रोक; ईंट-भट्टों को अगले 15 दिन नहीं बिकेगा भूसा
- किराया विवाद में तालिबानी बर्बरता: कम किराया लेने पर टैक्सी चालक को पीटा, पहनाई जूतों की माला; एसपी रेखा यादव के निर्देश पर 4 पर SC/ST एक्ट में केस
- नैनीताल में जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने वैन को टक्कर मारने के बाद मां-बेटी को कुचला; दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
- लड़का समझकर चुरा ली थी चार महीने की मासूम लड़की, बाबा समेत पति-पत्नी गिरफ्तार; धामपुर से लखनऊ तक ट्रैक कर पुलिस ने बच्ची को बचाया
- धुएं के छल्लों के बीच पहुंची पुलिस, हुक्का बार से 21 युवक और संचालक गिरफ्तार

