लालकिला ब्लास्ट की गूंज पहुँची उत्तराखंड तक! हल्द्वानी के बाद अब नैनीताल में भी NIA की दबिश, मस्जिद के इमाम व तीन संदिग्ध हिरासत में

The reverberations of the Red Fort blast have reached Uttarakhand! After Haldwani, the NIA has raided Nainital, detaining the mosque's imam and three suspects.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, हल्द्वानी/नैनीताल। दिल्ली में लालकिला के पास हुए भीषण बम धमाके की जांच अब उत्तराखंड के पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों तक फैल गई है। पहले हल्द्वानी में बिलाली मस्जिद के इमाम और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के बाद, शनिवार को जांच एजेंसी ने नैनीताल में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इमाम समेत तीन लोगों से पूछताछ की। जांच एजेंसियों की लगातार बढ़ती सक्रियता ने दोनों जिलों के संवेदनशील इलाकों में हलचल तेज कर दी है।


हल्द्वानी से निकला सुराग, जांच को पहाड़ तक ले गया

अधिकारियों के अनुसार, लालकिला धमाके के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी की कॉल डिटेल में मिला एक फोन नंबर उत्तराखंड के हल्द्वानी तक पहुंचा। तकनीकी सर्विलांस से मिले इनपुट के आधार पर एनआईए ने शुक्रवार देर रात बनभूलपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर बिलाली मस्जिद के इमाम मोहम्मद आशिफ और बिजली मिस्त्री नजर कमाल को गिरफ्तार किया। दोनों को रात में ही कड़ी सुरक्षा में दिल्ली ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आंखों में खुशी के छलकते आंसू, जनता बोली— “बाली जी, तुमने तो शहर चमका दिया”


आधी रात की छापेमारी में कई थानों की पुलिस तैनात

छापेमारी के दौरान शहर कोतवालों के साथ लालकुआं, कालाढूंगी, मुखानी, काठगोदाम समेत कई थानों की पुलिस फोर्स बनभूलपुरा में तैनात रही। अचानक बढ़ी पुलिस गतिविधि और देर रात की हलचल से क्षेत्र में दहशत जैसा माहौल बन गया।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने पुष्टि की कि कार्रवाई दिल्ली पुलिस और एनआईए की टीम ने की है और “एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई है।”


बिलाली मस्जिद और आवास पर कड़ा पहरा

इमाम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बिलाली मस्जिद और उनके आवास के बाहर तगड़ी सुरक्षा लगा दी है। वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है और पुलिस हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखे हुए है।


हल्द्वानी के बाद नैनीताल में भी जांच तेज

हल्द्वानी में पकड़े गए दोनों आरोपियों से की गई पूछताछ ने जांच का रुख नैनीताल की ओर मोड़ दिया।
शनिवार सुबह एनआईए और उत्तराखंड पुलिस की टीम तल्लीताल के हरीनगर वार्ड पहुँची, जहां एक मस्जिद के इमाम से करीब तीन घंटे तक गहन पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर अतिक्रमण विवाद: बस्तियों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे विधायक; मशाल जुलूस और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुनर्वास की उठी मांग

सूत्रों का दावा है कि वहां से भी एजेंसी ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि एनआईए ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


तल्लीताल से काठगोदाम तक कड़ी सुरक्षा

पूछताछ के दौरान क्षेत्रीय पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती रही। स्थानीय लोगों में छापेमारी के चलते भय और उत्सुकता का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि शहर के विभिन्न इलाकों से मिले सुरागों की गहन पड़ताल की जा रही है।

नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है, खासकर हरीनगर, तल्लीताल बाजार और बस स्टेशन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।


क्या मिला एनआईए को? अभी खुलासा नहीं

हल्द्वानी से पकड़े गए संदिग्धों और नैनीताल में पूछताछ में क्या इनपुट मिले—इसे लेकर एजेंसी ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि, जांच अधिकारियों का मानना है कि कड़ी जोड़ने वाली जानकारी जरूर मिली है, जिसके चलते कार्रवाई दायरा बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड अलर्ट: कैंची धाम और भवाली के लिए नया ट्रैफिक प्लान; बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक, शटल सेवा का करना होगा उपयोग

धमाके में 15 की मौत, दिल्ली हाई अलर्ट पर

दिल्ली के लालकिला के पास हुए भयावह धमाके में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की जिम्मेदारी को लेकर कई संदेह हैं और जांच में कई तकनीकी सुराग सामने आए हैं। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड भी जांच का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।


कहां तक पहुंचेगी जांच?

हल्द्वानी से शुरू हुई कार्रवाई अब नैनीताल पहुँच चुकी है। सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधि को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच का दायरा और विस्तृत हो सकता है।

जांच एजेंसियां अब पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं और उत्तराखंड के कई संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए हुए हैं।