65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कोसी बैराज में लगाई छलांग, अस्पताल में चल रहा उपचार

खबर शेयर करें -

नैनीताल के रामनगर में शनिवार दोपहर कोसी बैराज में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने छलांग लगा दी। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से महिला को तुरंत बचा लिया गया। उन्हें रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर DM का बड़ा एक्शन; परीक्षा शुल्क अधिकतम ₹600 और TC सिर्फ ₹1 तय, उल्लंघन पर ₹5 लाख तक जुर्माना

पुलिस के अनुसार, कोसी बैराज पर तैनात पुलिसकर्मियों को महिला के नदी में गिरने की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रामनगर कोतवाली के एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि उन्हें महिला का पैर फिसलने की जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई: वृक्षारोपण जन अभियान की तैयारियों को लेकर वन विभाग की अहम बैठक; 1 से 7 जुलाई तक मनेगा वन महोत्सव, कंट्रोल रूम स्थापित

हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला ने जानबूझकर छलांग लगाई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। महिला का उपचार रामनगर अस्पताल में चल रहा है और उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ से कमलेश चंदोला की चुनावी हुंकार, भाजपा की हैट्रिक जीत का किया दावा
Ad