चुनाव आयोग ने जारी की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख, 5 सितंबर को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

खबर शेयर करें -

चुनाव आयोग ने मंगलवार को 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की. इन 7 सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग होगी और 8 सितंबर को वोटों की गिनती के साथ नतीजे साफ होंगे.

इन 7 सीटों में त्रिपुरा में 2 सीटों और केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे. केरल की सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी की मृत्यु के बाद खाली हुई थी. चांडी केरल की पुथुपल्ली सीट से विधायक थे. उन्होंने 50 वर्षों से अधिक समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव की धूम: कुमाऊं के सबसे बड़े MBPG कॉलेज में अध्यक्ष पद के दावेदारों में भिड़ंत, पुलिस ने खदेड़ी भीड़

वहीं झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था. चुनाव आयोग ने कहा कि मौजूदा विधायक समसुल हक के निधन और प्रतिमा भौमिक के इस्तीफे के कारण त्रिपुरा में बॉक्सनगर और धनपुर सीटों पर उपचुनाव होगा.

यह भी पढ़ें 👉  मानिला (अल्मोड़ा) डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भूपेंद्र कुमार 11 वोटों से विजयी, 6 पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में धुपगुड़ी विधानसभा सीट मौजूदा विधानसभा सदस्य बिष्णु पदा रे की मृत्यु के बाद खाली हो गई थी, जबकि उत्तर प्रदेश में घोसी सीट सपा के दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हो गई थी. वहीं उत्तराखंड की बागेश्वर सीट मौजूदा विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हुई थी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव की धूम: कुमाऊं के सबसे बड़े MBPG कॉलेज में अध्यक्ष पद के दावेदारों में भिड़ंत, पुलिस ने खदेड़ी भीड़
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad