लड़की को लिफ्ट के बहाने कार में बैठा किया शर्मनाक काम, वीडियो वायरल होने पर लड़की पहुंची थाने

खबर शेयर करें -

ओडिशा में कालाहांडी जिले के एक वन में एक कॉलेज छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने बताया कि  यहां से 25 किमी दूर जूनागढ़ के पास हुई. रविवार रात महिला के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

पुलिस ने बताया कि पीड़िता भय और लोकलाज के डर से इस घटना के बारे में खामोश रही और घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया. इस अपराध को अंजाम देने वाले ने यह वीडियो रिकार्ड किया था. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है वह कुछ काम से यहां आई थी और जूनागढ़ लौटने के लिए बस पड़ाव पर इंतजार कर रही थी तभी उसके एक परिचित व्यक्ति ने उसे अपनी कार से छोड़ने की पेशकश की.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस शिकायत के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर करीब चार किमी बढ़ने के बाद करीब पांच-छह लोगों के एक समूह ने उसकी कार रूकवा दी. इसके बाद आरोपी पीड़िता को जंगल में ले गये और उसके साथ बलात्कार किया. गंगाधर ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच कराई गई है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है. उसे गाड़ी में छोड़ने की पेशकश करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार