
राजू अनेजा,काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के बहुउद्देशीय सभागार में मंगलवार को बी.सी.ए. विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा अंतिम वर्ष के सीनियर्स के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और भावनाओं से सराबोर रहा, जहां जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें यादगार अंदाज में विदा किया।
समारोह का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह एवं प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा द्वारा फीता काटकर तथा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला, जिसने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।
रैंप वॉक में आकर्षक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि फन गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों ने सभागार में ठहाकों की गूंज भर दी। कार्यक्रम के दौरान भावनात्मक पलों ने भी सभी को भावुक कर दिया।
अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह ने छात्रों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपनाने का संदेश देते हुए आईटी सेक्टर में उज्ज्वल संभावनाओं की ओर ध्यान दिलाया। वहीं प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं के आधार पर उदयराज सिंह को ‘मिस्टर फेयरवेल’ और हर्षिता दुर्गापाल को ‘मिस फेयरवेल’ चुना गया। निर्णायक मंडल की भूमिका सह-प्राध्यापक शशांक गौड़ एवं सुरभि बंसल ने निभाई।
इस सफल आयोजन में विभागाध्यक्ष बलविन्दर सिंह, समस्त प्रवक्ता गण एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सीनियर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए जूनियर्स को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जिससे माहौल भावुक लेकिन प्रेरणादायक बन गया।
ताजा खबर
- आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान: दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; राजस्थान से उत्तराखंड आए थे तीर्थयात्री
- भारतीय निशानेबाजी के ‘स्वर्णिम सितारे’ जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून: फूट-फूटकर रो पड़ीं शिष्या मनु भाकर, सीएम धामी और ओलिंपिक विजेताओं ने दी श्रद्धांजलि; वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार
- द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग: धू-धू कर जली निसान मैग्नाइट; सूझबूझ से बची गौचर से हल्द्वानी जा रहे तीन युवकों की जान
- कैंची धाम में प्रतिष्ठा दिवस की तैयारियां तेज: वैदिक मंत्रोचार के बीच मालपुए महाप्रसाद का निर्माण शुरू; हनुमान चालीसा के बाद अखंड रामायण पाठ प्रारंभ, 30 हजार से अधिक भक्तों ने टेका मत्था
- उत्तराखंड में धूप-छांव के बीच बारिश का दौर जारी: गूलरभोज में सबसे ज्यादा 98 मिमी बरसे बदरा, पहाड़ों में आज बर्फबारी और गर्जन के साथ बौछार के आसार
- उत्तराखंड में भूसे के दामों में भारी उछाल: सरकार ने बेवजह भंडारण और राज्य से बाहर सप्लाई पर लगाई रोक; ईंट-भट्टों को अगले 15 दिन नहीं बिकेगा भूसा
- किराया विवाद में तालिबानी बर्बरता: कम किराया लेने पर टैक्सी चालक को पीटा, पहनाई जूतों की माला; एसपी रेखा यादव के निर्देश पर 4 पर SC/ST एक्ट में केस
- नैनीताल में जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने वैन को टक्कर मारने के बाद मां-बेटी को कुचला; दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
- लड़का समझकर चुरा ली थी चार महीने की मासूम लड़की, बाबा समेत पति-पत्नी गिरफ्तार; धामपुर से लखनऊ तक ट्रैक कर पुलिस ने बच्ची को बचाया
- धुएं के छल्लों के बीच पहुंची पुलिस, हुक्का बार से 21 युवक और संचालक गिरफ्तार

