लालकुआं में वाहन चालक कल्याण समिति का गठन, आज होगी पहली बैठक

खबर शेयर करें -

लालकुआं: वाहन स्वामियों द्वारा चालकों के उत्पीड़न और शोषण की बढ़ती शिकायतों के समाधान के लिए लालकुआं में वाहन चालक कल्याण समिति का गठन किया जा रहा है। चालकों का आरोप है कि उनसे मनमाने ढंग से काम कराया जाता है और दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें अकेला छोड़ दिया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

 

आज शाम 4 बजे होगी पहली बैठक

 

समिति के संयोजक हुकम सिंह कोरंगा और परवीन सिंह ने बताया कि इस संगठन का उद्देश्य चालकों के अधिकारों की रक्षा करना है। समिति की पहली बैठक आज, 13 सितंबर (शनिवार) को शाम 4 बजे लालकुआं के इमलीघाट मैदान में आयोजित की जाएगी। इसमें सभी चालकों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

 

सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी बनेंगे संरक्षक

 

इस पहल का समर्थन करते हुए, सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने समिति का संरक्षक बनना स्वीकार किया है। उन्होंने चालकों को आश्वासन दिया है कि वह हर स्तर पर उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने सभी चालकों से बड़ी संख्या में इस बैठक में शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा
Ad