वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कि अब यह बड़ी घोषणा, खुलेंगे रोजगार के अवसर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में धामी सरकार बनने के बाद सभी मंत्री एक्टिव हो गयेे है। हाल ही में वन मंत्री व ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने प्रदेश में फ्री बिजली की घोषणा की थी। अब उन्होंने एक और घोषणा कर दी है। राज्य की सक्रिय चार हजार वन पंचायतों/इको समितियों के खाते में न्यूनतम एक लाख की धनराशि डाली जाएगी। इस कदम सेे वनाग्नि पर रोक लगेगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति: लालकुआं दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों के लिए मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री एवं दुग्ध मंत्री का जताया आभार

शुक्रवार को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने वन अधिकारियों की बैठक में वन विकास से सम्बंधित योजनाए, सेवा नियमावली, पदोन्नति में शिथिलीकरण एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान बैठक में अधिकारियों द्वारा वनों के विकास से सम्बंधित योजनाए, रिक्त पदों की जानकारी एवं अन्य कार्यो का विवरण मंत्री के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा

वन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंहा भी खाली पद हो, उन्हें जल्द से जल्द भरे जाने की प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय मे पूरा कर ले। वनों के विकास, सरक्षण एवं संवद्र्धन में वन आरक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, बिना फारेस्ट गार्ड के किसी भी योजना को धरातल पर नहीं उतारा जा सकता है। वनों के विकास के लिए प्रदेश में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  संगठन या व्यक्ति? कुमारी सैलजा का हरीश रावत पर बड़ा तंज; बोलीं—'कोई भी पार्टी से बड़ा नहीं