गदरपुर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

खबर शेयर करें -

गदरपुर/रुद्रपुर (23 अप्रैल 2026): ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का दुखद मामला सामने आया है। बुधवार रात पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद 29 वर्षीय युवक ने घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

छत पर बने कमरे में लगाया फंदा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपलिया नंबर एक निवासी किशन विश्वास (29 वर्ष) पुत्र निर्मल विश्वास पेशे से फॉल-सीलिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात किसी बात को लेकर किशन का अपनी पत्नी रीना के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद किशन घर की छत पर बने कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर फंदे से झूल गए।

यह भी पढ़ें 👉  भगवान भरोसे काशीपुर का अस्पताल, 100 ऑक्सीजन सिलिंडर गायब—सिस्टम को भनक तक नहीं

मां ने देखा खौफनाक मंजर

काफी देर तक जब किशन नीचे नहीं आए, तो उनकी मां उन्हें देखने छत पर गईं। कमरे का नजारा देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुँचे और आनन-फानन में किशन को फंदे से नीचे उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

आठ साल पहले हुई थी शादी

मृतक किशन की शादी करीब आठ साल पहले रीना के साथ हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। किशन चार भाई-बहनों में से एक थे और परिवार की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  भूमाफियाओं के आगे सिस्टम लाचार, सुखवंत सिंह के बाद एक और बुजुर्ग किसान की गई जान

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस जिला अस्पताल पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।