चीमा के गढ़ में गगन ने ठोकी ताल ! हिंदूवादी नेता की प्रबल दावेदारी से बढ़ी सियासी तपिश

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर। चुनावी सरगर्मियों के बीच काशीपुर विधानसभा सीट पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। लंबे समय से हरभजन सिंह चीमा और उनके परिवार के प्रभाव वाली इस सीट पर अब नई चुनौती उभरती दिख रही है। बसपा से किस्मत आजमा चुके गगन कंबोज ने इस बार भाजपा से ताल ठोक दी है, जिससे राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।
मौजूदा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के साथ ही भाजपा में टिकट के कई दावेदार पहले से मैदान में हैं। महापौर दीपक बाली, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी और पूर्व मेयर उषा चौधरी जैसे नामों के बीच अब गगन कंबोज की एंट्री ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है।
छात्र राजनीति से उभरकर पहचान बनाने वाले गगन कंबोज खुद को मजबूत दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब समय युवाओं को मौका देने का है और पार्टी को ऐसे चेहरों को मौका देना चाहिए जो जमीन पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर अस्पताल की सेहत बिगड़ी: एंटी रेबीज के बाद अब कफ सिरप का टोटा , मरीज बेहाल

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि धामी की टीम में युवा चेहरों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
गगन कंबोज की इस दावेदारी से भाजपा के भीतर हलचल तेज हो गई है, वहीं विपक्ष भी इसे लेकर रणनीति बनाने में जुट गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार काशीपुर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन प्रहार' और 'ऑपरेशन कालनेमि' का एक्शन; 12 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, ठगी के जाल में फंसाते थे जायरीन

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें