बिंदुखत्ता में स्कूटी रपटने से दादा के साथ जा रही बच्ची की मौत, घर में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के राजीव नगर में स्कूटी रपटने से बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके दादा घायल हो गए, बालिका की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

मंगलवार की दोपहर को बिंदुखत्ता के खुरियखत्ता नंबर 10 निवासी खड़क सिंह कुलयाल अपनी पोती कनक पुत्री प्रदीप सिंह उम्र 10 वर्ष व उसके छोटे भाई चिराग को लेकर कार रोड बाजार आ रहे थे। काररोड़ से पहले राजीवनगर दूध डेरी के पास टैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आने से उनकी स्कूटी गिर गई। जिससे कनक गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकी उसके दादा खड़क सिंह व भाई चिराग घायल हो गए, राहगीरों की सहायता से दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कनक को मृत घोषित कर दिया, जबकि खड़क सिंह का हाथ खिसक गया है, चिराग को भी चोट आई है। मासूम बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत