आधार कार्ड सुधरवाने के लिए पहुंचे जीजा- दीदी, बहन से नाराज़ भाई ने उठाया ख़ौफनाक क़दम

बिहार के पश्चिम चंपारण से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बहन के प्रेम विवाह से नाराज़ भाई ने खौफनाक साज़िश रची। बहन की शादी से नाराज़ भाई ने बहन और जीजा को गोली मार दी।
पश्चिम चंपारण के बेतिया-चनपटिया मार्ग के कुमारबाग नहर के पास अभिनव कुमार नाम के युवक ने अपने 22 वर्षीय जीजी दीपू महतो और 19 वर्षीय बहन नंदनी देवी को मंगलवार को करीब 3 बजे गोली मार दी। चनपटिया पथ से करीब ढाई सौ मीटर दूरी पर नहर के रास्ते हुए घटना से इलाके में हड़कंप है।
SDPO महताब आलम की मानें तो ज़ख्मी दीपू महतो और उसकी पत्नी नंदनी कुमारी सिरिसिया खुर्द गांव (चरगाहा पंचायत, सिरिसिया थाना क्षेत्र) की निवासी है। ग्रामीणों द्वारा ख़बर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
डॉ. सुधा भारती (अस्पताल अधीक्षक) ने कहा कि दीपू का एक्सरे कराया गया है, वहीं उसकी पत्नी नंदनी का कैजुएल्टी वार्ड में इलाज जारी है। इस पूरे मामले में सुभाष महतो (दीपू, पीड़ित का चचेरा भाई) ने बताया कि दीपू और नंदनी को आधार कार्ड में नाम और पता सुधार करवाना था।
आरोपी अभिनव (नंदनी का भाई) ने आधार सुधरवाने के लिए दोनों को SBI कुमारबाग बुलाया, आधार अपडेट के बाद एक बाइक पर तीनो सवार हुए और सिरिसिया खुर्द की तरफ जाने लगे। दीपू (पीड़ित) बाइक चला रहा था। नंदनी बीच में बैठी थी और अभिनव पीछे बैठा था।
मेन रोड से जैसे ही बाइक नहर के रास्ते से होकर सिरिसिया के तरफ बढ़ी, लगभग ढाई सौ मीटर की दूरी पर अभिनव ने कांड कर दिया। अपने जीजा के गले में पीछे से दो गोली दाग दी, जिससे वहीं पर सभी गिर गए। वहीं जीजा को गोली मारने के बाद अभिनव ने अपनी बहन के भी सीने में दो गोली मारी और मौक़े से फरार हो गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

