जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में शामिल होना पड़ा भारी: BJYM टिहरी जिला मंत्री मणिका राणा पद से बर्खास्त, रील वायरल होने के बाद BJP ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई
नई दिल्ली/देहरादून। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होना उत्तराखंड की भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) नेता मणिका राणा को भारी पड़ गया। टिहरी जिला इकाई में BJYM जिला मंत्री के पद पर कार्यरत मणिका राणा ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर न केवल अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि आंदोलन के बीच एक रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दी। वीडियो के वायरल होते ही पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया, जिसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा की उत्तराखंड प्रदेश इकाई ने इसे कड़ा अनुशासनहीनता और पार्टी की विचारधारा के विपरीत माना तथा उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त कर दिया।
असम की एनडीए सरकार के एक मंत्री की बेटी के बाद अब उत्तराखंड की युवा नेता के इस प्रोटेस्ट में शामिल होने से मामला खासा गरमा गया है। सोशल मीडिया पर मणिका राणा की यह रील और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई का फैसला तेजी से ट्रेंड कर रहा है। ‘X’ (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर यूजर्स इस फैसले को लेकर विभाजित नजर आ रहे हैं; जहां एक ओर पार्टी समर्थकों का कहना है कि बीजेपी ने अनुशासन बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया है, वहीं दूसरी ओर कई युवा इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार बताकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


