हल्द्वानी: 11वीं की छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


 

दोस्ती कर होटल ले गया, परिजनों से छिपाकर रखी थी बात

 

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, गौलापार निवासी 17 वर्षीय छात्रा की कुछ महीने पहले अल्मोड़ा के एक युवक से दोस्ती हुई थी। बीते फरवरी माह में आरोपी युवक छात्रा को हल्द्वानी के एक होटल में ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के बाद छात्रा ने डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊंवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब हुई नियमित; 27 मई से नए नंबर के साथ हर हफ्ते दौड़ेगी ट्रेन

हाल ही में युवक फिर हल्द्वानी आया और दोबारा छात्रा को धमकी देकर एक होटल में ले गया, जहाँ उसने फिर से दुष्कर्म किया। जब छात्रा घर लौटी और परेशान दिखी, तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई।

यह भी पढ़ें 👉  जवाहर नवोदय विद्यालय में NCC गर्ल्स कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, सैन्य हुनर के साथ सीख रहीं जीवन कौशल

 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश जारी

 

छात्रा की मां की शिकायत के बाद काठगोदाम पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर भैंस चोरी मामले में बढ़ा आक्रोश: ₹75 हजार की बरामदगी से असंतुष्ट सैकड़ों ग्रामीणों ने घेरा SSP दफ्तर; बाजपुर CO को सौंपी गई जांच