2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी बना सियासी अखाड़ा: 8 अगस्त को खरगे की महारैली, तो भाजपा की युवा संवाद से पलटवार की तैयारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं क्षेत्र के युवा मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच रणनीतिक जंग तेज हो गई है। आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी का रामलीला मैदान न केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा का गवाह बनेगा, बल्कि यह दोनों प्रमुख दलों की साख और शक्ति-प्रदर्शन का बड़ा केंद्र भी साबित होने जा रहा है। कांग्रेस जहां इस रैली के जरिए कुमाऊं की 29 विधानसभा सीटों पर बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश में है, वहीं भाजपा भी इसके जवाब में बड़े स्तर पर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रही है। रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हल्द्वानी व रुद्रपुर में समीक्षा बैठकें कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी के वक्तव्य पर CM धामी का पलटवार: बोले- संसद में अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन, युवाओं के मुद्दों पर गुमराह कर रहा विपक्ष

देहरादून में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद कांग्रेस बेरोजगारी, भर्ती घोटालों, पेपर लीक और छात्र आंदोलनों को अपना मुख्य चुनावी हथियार बना रही है। दूसरी ओर, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के अनुसार, अगस्त माह में ही हल्द्वानी में भाजपा का ‘युवा संवाद’ और संगठनात्मक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी या वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी रहेगी। भाजपा अपनी सरकार के विकास कार्यों, सुशासन और सीधे संवाद के दम पर विपक्ष के आरोपों की हवा निकालने की रणनीति पर काम कर रही है। 2027 की सियासी बाजी से पहले प्रदेश के युवा मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए दून के बाद अब हल्द्वानी में दोनों दलों का राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा में बड़े बदलाव: परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार, 480 गेस्ट फैकल्टी की होगी जल्द तैनाती
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: एक्शन मोड में CM धामी, तड़के ली आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक; 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें