हल्द्वानी : शादी समारोह से देर में घर लौटा पति, पत्नी ने टोका तो युवक ने किया सुसाइड

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: यहां 23 वर्षीय युवक ने घर में आत्महत्या कर ली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है.

पुलिस के मुताबिक टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मानपुर पश्चिम का रहने वाला 23 वर्षीय विक्की देर रात किसी शादी समारोह में गया हुआ था. जहां से घर लौटा तो उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों के मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, छठी के छात्र ने आठवीं के छात्र पर पेपर कटर ब्लेड से किया जानलेवा वार

झगड़े के बाद सभी लोग सोने चले गए। इसी बीच देर रात विक्की उठा पत्नी की चुनरी से फांसी लगा ली। तभी अचानक पत्नी भी उठ गई। आंखों के सामने पति को फंदे पर लटके फड़फड़ाते देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में विक्की को फंदे से उतारा और सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार !गुलरभोज चेयरमैन सतीश चुघ के पिता एवं प्रमुख समाजसेवी रामलाल चुघ का निधन ,क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम यात्रा कल

अस्पताल पहुंचने तक विक्की की सांस चल रही थी। जिसके बाद विक्की को इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रात करीब 3 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  खनन ट्रक की टक्कर से मौत के बाद शव सड़क पर रख प्रदर्शन; यशपाल आर्य ने प्रशासन को घेरा

बता दें विक्की पेंटिंग का काम करता था. विक्की की 2 साल पहले शादी हुई थी. उसका 1 साल का मासूम बच्चा भी है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad