हल्द्वानी : 600 परिवारों के इस छेत्र में 20 साल बाद भी पानी नहीं पहुंच पाने से नाराज़ ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का बनाया मन

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के गांव करायल जोलासाल में 20 साल बाद भी पानी नहीं पहुंच पाया है। यहां लगभग 600 परिवारों को सालों से पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की पूर्ति के लिए यहां के लोग निजी टैंकरों पर निर्भर हैं।

लोगों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगाई, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। दो दशक बाद भी पानी की समस्या दूर नहीं होने से गांव के लोगों में जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के खिलाफ खासा आक्रोश है। हर तरफ से निराश और परेशान ग्रामीणों ने अब 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम

शनिवार को अमृत विचार की टीम करायल जोलासाल में पहुंची तो लोगों ने मुखर होकर अपनी बात रखी। स्थानीय लोगों के मुताबिक बीते 20 सालों में कितने चुनाव आए और गए लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने पानी की समस्या का स्थाई हल नहीं निकाला है। गांव में करीब 600 परिवार निवास करते हैं लेकिन अब तक गांव में लोगों को पेयजल सुविधा नहीं मिल पाई है। सरकार और जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया और 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब तक गांव में पानी की स्थाई व्यवस्था नहीं की जाती वह वोट नहीं डालेंगे। इस मौके पर गीता जोशी, बंसती भाकुनी, आशा मेहता, गुंजन तिवारी, भगवती पांडेय, बसंत मेहरा, दिनेश बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द