हल्द्वानी : बैंक से छुट्टी लेकर पीलिया झड़ाने निकले बैंक कर्मी का शव ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मिलने मची सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : बैंक से छुट्टी लेकर पीलिया झड़ाने निकले बैंक कर्मी की मौत हो गई। उसका शव ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

आमवाला देहरादून निवासी राजन थापा (47 वर्ष) नैनीताल डिस्ट्रिक को-ऑपरेटिव बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था। पिछले कुछ दिनों से उसे पीलिया की शिकायत थी और किसी ने उसे बताया कि था गौलापार में पीलिया झाड़ने वाला है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह बैंक से कुछ देर की छुट्टी ली थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिला दुर्लभ 'इंडियन फ्लैपशेल' कछुआ: सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की सजगता से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बैंक में बताया था कि वह गौलापार पीलिया झड़ाने जा रहा है। स्कूटी से निकला राजन वापस नहीं लौटा। कुछ लोगों ने उसे ट्रंचिंग ग्राउंड के पास पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे एसटीएच भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल