हरदोई: ऐतिहासिक ‘प्रहलाद कुंड’ पर लगेगी भक्त प्रहलाद की मूर्ति, प्रक्रिया हुई तेज

खबर शेयर करें -

हरदोई: नगर के ऐतिहासिक ‘प्रहलाद कुंड’ पर अब भक्त प्रहलाद की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। ‘प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति’ की पहल पर यह प्रक्रिया तेज हुई है। समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने इस संबंध में शासन को पत्र भेजकर मूर्ति स्थापना की मांग की थी।


 

धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा बल

 

समिति ने अपने पत्र में कहा था कि हरदोई का यह ऐतिहासिक स्थल धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन यहाँ अब तक भक्त प्रहलाद की मूर्ति नहीं है। मूर्ति स्थापित होने से यह स्थान न केवल स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि यह पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। इस पत्र का संज्ञान लेते हुए, संस्कृति विभाग ने संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है, जिससे मूर्ति स्थापना की प्रक्रिया को गति मिली है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad