पति को मारा, बाथरूम में दफ़न कर ऊपर से टाइल्स लगवाए, उसी में नहाती रही; ऐसे हुआ खुलासा

खबर शेयर करें -

नोएडा: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा. मारने के लिए नींद की गोलियां दीं. हत्या करने के बाद घर के बाथरूम में ही दफना दिया. ऊपर से प्लास्टर कराया और फिर टाइल्स भी लगवा दिए. यहां तक कि इस बाथरूम का इस्तेमाल भी करती रही. ये सनसनीखेज मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र इलाके का है. पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राम बदन सिंह ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित सरस्वती कुंज के रहने वाले सतीशपाल दो जनवरी से अपने घर से लापता थे और उनके भाई ने आठ जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई और अपनी भाभी को नामजद बनाया. इसके बाद उसी दिन मृतक सतीश पाल की पत्नी नीतू ने भी गुमशुदगी दर्ज करायी और अपने देवर को नामजद करा दिया.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

मामले की जांच कर रही बिसरख थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पता लगा लिया कि नीतू का हरपाल नामक राजमिस्त्री से अवैध संबंध है. पुलिस ने बताया कि हरपाल को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दो जनवरी की रात नीतू ने सतीशपाल को नींद की गोली दे दी थी. सिंह ने कहा, हरपाल ने बताया कि दो जनवरी की रात को ही उसने नीतू के साथ मिलकर सतीशपाल की हत्या कर दी और अपने दोस्त गौरव की मदद से शव को एक निर्माणाधीन मकान के बाथरूम के नीचे गाड़ दिया तथा ऊपर से प्लास्टर कर टाइल लगा दी.

पुलिस ने निशानदेही पर सतीशपाल का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने इस मामले में नीतू और हरपाल को गिरफ्तार कर दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया. अदालत ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना से न सिर्फ पुलिस बल्कि इलाके के लोग भी बेहद हैरत में हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार