हल्द्वानी में भीषण हादसा, पेड़ से टकराई कार चार दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

सोमवार देर रात की घटना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : सोमवार की देर रात सड़क हादसे में हल्द्वानी के ही चार दोस्तों दर दर्दनाक मौत हो गई। जबकी एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर मृतको के परिजनों में कोहराम मचा है।
सोमवार रात कार्तिक डोभाल पुत्र राजेश सिंह डोभाल, चित्रेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी बद्रीपुरा, अक्षय अहुजा पुत्र महेश अहुजा निवासी पीली कोठी व प्रियांशु अपने दोस्त कमलेश पांडेय के साथ कार से शहर घूमने निकले। करीब डेढ़ बजे उनकी कार तेज रफ़्तार में कुंवर पुर चौराहा स्थित सरोवर एंड स्वीट रेस्टोरेंट के पास आम के पेड़ से टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डाक्टरों ने कार्तिक डोभाल, चित्रेश गुप्ता, अक्षय अहुजा व प्रियांशु बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। कमलेश पांडेय को गंभीर हालत में एसटीएच रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान


हादसे के बाद मृतको के परिजनों में कोहराम मच गया वही क्षेत्र में शोक की लहर है।
चित्रेश के परिजनों ने बताया की चित्रेश ने मां को आधे घंटे में ही लौट आने का वादा किया था लेकिन घर पहुंची तो उसकी मौत की खबर। चित्रेश गुप्ता नैनीताल डीएसबी कालेज से बीकाम की पढ़ाई कर रहा था। स्वजनों के अनुसार पढ़ाई में बेहतर होने के साथ उसकी योजना सीए की तैयारी करने की थी। जबकी कार्तिक डोभाल हल्द्वानी में ही साइबर कैफे संचालित करता था। इसके अलावा अक्षय पढ़ाई के साथ ही पिता के रेस्टोरेंट के काम में भी हाथ बंटाता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र