
राजू अनेजा,काशीपुर। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए चलाया जा रहा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन अभियान काशीपुर में रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के दावों के बावजूद जागरूकता के अभाव और स्कूलों में कैंप न लग पाने से अब तक महज 92 किशोरियों को ही वैक्सीन लग सकी है, जबकि अस्पताल को 500 डोज उपलब्ध कराई गई हैं।
जिले में 28 फरवरी से इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। केंद्र सरकार की ओर से भी सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर एचपीवी वैक्सीनेशन पर खास जोर दिया जा रहा है। नौ से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है, लेकिन काशीपुर में अभियान जमीन पर अपेक्षित असर नहीं दिखा पा रहा।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की टीकाकरण प्रभारी मीना भट्ट ने बताया कि अस्पताल में नौ मार्च से सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक सिर्फ 92 किशोरियों का टीकाकरण हो पाया है।
स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी चुनौती स्कूलों में कैंप न लग पाना बन गई है। विभागीय टीम रामनगर रोड स्थित एक निजी स्कूल में शिविर लगाने पहुंची थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद विभाग अस्पताल आने वाले अभिभावकों को ही जागरूक कर टीका लगवाने की अपील कर रहा है, लेकिन अधिकांश अभिभावक हिचकिचाहट दिखा रहे हैं।
चिंता की बात यह है कि प्रदेश में सबसे अधिक एचपीवी वैक्सीनेशन ऊधमसिंह नगर जिले में हो रहा है, लेकिन काशीपुर क्षेत्र इस अभियान में पिछड़ता नजर आ रहा है।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि काशीपुर में वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार की जानकारी ली जाएगी और स्कूलों में शिविर लगवाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से बचाव का सुरक्षा कवच मिल सके।
ताजा खबर
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम
- उत्तराखंड में पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू, 2027 के चुनाव से पहले जनसंवाद साधने में जुटी पार्टी
- पूर्व सीएम हरीश रावत का पार्टी पदों से इस्तीफे का पत्र, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेजा लेटर; ईडी की कार्रवाई से थे आहत

