नैनीताल : हैड़ाखान के पास सड़क हादसे में एक महिला का कटा हाथ, हादसे में पति और बच्चे घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मंदिर से लौट रहे एक परिवार का वाहन घर पहुंचने से कुछ दूर पहले हैड़ाखान के पास पेड़ से टकरा गया. हादसे में एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि उसके पति समेत दो बच्चों को गंभीर चोटें आई. गंभीर हालत में महिला व अन्य घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. दुर्घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: भाजपा नेता और पूर्व पार्षद पति गिरफ्तार; कोर्ट की अवहेलना पड़ी भारी

काठगोदाम थाना पुलिस के मुताबिक हैड़ाखान निवासी रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी व बच्चों के साथ चोरगलिया स्थित सूर्यदेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे. पूजा अर्चना के बाद रात में पूरा परिवार स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहा था. बताया जा रहा है कि घर पहुंचने से छह किलोमीटर पहले वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया.

यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद विकास कुमार को अंतिम विदाई; रामेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि, 'जब तक सूरज चांद रहेगा' के नारों से गूँजा आसमान

हादसा के बाद वाहन में चीख पुकार मच गई. हादसे में विमला देवी का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कांस्टेबल महेश राणा व साथियों ने महिला समेत सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से एसटीएच भिजवाया. जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. काठगोदाम एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: गुलदार ने महिला को बनाया अपना शिकार; जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad