पत‍ि ने क‍िया मर्डर, पत्‍नी ने सूटकेस में रखी डेड बॉडी, स्‍कूटर पर बेटी संग जाकर ठिकाने लगाया शव, जानें ‘कातिल फैमिली’ की खौफनाक कहानी

खबर शेयर करें -

28 वर्षीय प्रेम‍िका के मर्डर केस में पुल‍िस ने 34 वर्षीय ग्राफ‍िक ड‍िजाइनर को ग‍िरफ्तार क‍िया है. पुल‍िस ने इस सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा करते हुए बताया है क‍ि इस केस में आरोपी का साथ उसकी पत्‍नी ने भी द‍िया है.

बताया जा रहा है क‍ि आरोपी ने 9 अगस्‍त को अपनी प्रेम‍िका को पानी की बाल्‍टी में डुबो कर जान ले ली थी और इसके बाद शव को सूटकेस में डालकर 150 क‍िलोमीटर दूर जाकर फेंक द‍िया था.

पुलिस ने बताया क‍ि आरोपी मनोहर शुक्ला ने 9 अगस्त को 28 वर्षीय नैना महत की नायगांव में अपने घर में पानी की बाल्टी में डुबो कर उसकी जान ले ली. इस मर्डर केस के बाद आरोपी मनोहर की पत्‍नी ने नैना के शव को सूटकेस के अंदर छुपाकर रखने में उसकी मदद की. इसके बाद दंपत‍ि ने शव को ठ‍िकाने लगाने का प्‍लान बनाया. क‍िसी को दोनों पर शक न हो तो उन दोनों ने अपनी दो साल की बेटी के साथ स्कूटर पर 150 किलोमीटर से अधिक का सफर तय क‍िया. जब वह गुजरात के वलसाड में पहुंचे तो वहां उन्‍होंने एक नाले के पास शव को ठिकाने लगा दिया.

यह भी पढ़ें 👉  शादी में नेग की राशि पर मची 'महाभारत', रणभूमि बन गया पूरा गांव, एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग और जमकर चले लाठी-भाटा

मनोहर शुक्ला को मंगलवार तड़के वसई के एवरशाइन स्थित उनके घर से ग‍िरफ्तार क‍िया गया. इसके बाद पुल‍िस ने उसकी पत्नी पूर्णिमा को गिरफ्तार कर लिया. नैना की बहन ने अगस्त महीने में अपनी बहन के लापता होने का केस दर्ज कराया था और जांच के दौरान पुल‍िस को मनोहर शुक्‍ला के बारे में पता चला था.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

आरोपी मनोहर ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने हेयर स्टाइलिस्ट नैना महत की जान ले ली, क्योंकि उसने उसके खिलाफ 2019 में दायर बलात्कार और हमले की दो शिकायतों को वापस लेने से इनकार कर दिया था. वर्ष 2013 में नैना महत और मनोहर वसई में पड़ोसी थे. उनके रोमांसा की कहानी एक साल पड़ोस में रहने के बाद शुरू हो गई थी. 2018 में मनोहर की शादी पूर्णिमा से हो गई लेक‍िन अफेयर जारी रखा. 2019 की शुरुआत में जब पूर्णिमा को मनोहर और नैना के र‍िलेशनश‍िप के बारे में पता चला तो उसने उनसे इस बारे में बात की.

इसके एक महीने बाद ही नैना की बहन ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई. इसके लगभग एक महीने बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, क्योंकि 9 अगस्त को नैना को का मनोहर के घर में घुसने का तो सीसीटीवी मौजूद था लेक‍िन न‍िकलने का कोई सीसीटीवी फुटेज मौजूद नहीं था. पुलिस के अनुसार, मनोहर शुक्ला द्वारा हत्या की बात कबूल करने के बाद वलसाड पुल‍िस से जब इस बात की पुष्‍ट‍ि की गई तो उन्‍होंने बताया क‍ि उन्हें एक क्षत-विक्षत शव मिला था. इसके बाद नैना के शव की पहचान टैटू के आधार पर की गई. हालांकि, पुलिस ने नैना की डेड बॉडी का उसकी बहन के साथ डीएनए टेस्‍ट कराने का फैसला ल‍िया है.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार