पति फोन पर प्रेमिका से कर रहा था बात, गुस्साई पत्नी ने सिर में दे मारा बैट, वहीं खत्म कर दी प्रेम कहानी

खबर शेयर करें -

राजस्थान के झुंझुनूं शहर में एक पत्नी ने बैट से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी. हत्या की इस वारदात के पीछे कारण अवैध संबंधों को लेकर कलह सामने आई है. पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के कारण पत्नी खफा थी.

इसे लेकर घर में दोनों के बीच आए दिन कलह होती थी. शनिवार को भी दंपती के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ. उस दौरान तैश में आई पत्नी ने पति के सिर पर बैट से जोरदार वारकर उसे मौत की नींद सुला दिया. दंपती के तीन संतान हैं. इनमें दो बेटियां और एक बेटा है. हत्या का शिकार हुआ युवक झुंझुनूं नगर परिषद में सफाई कर्मचारी था.

थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया के मुताबिक रामगढ़ निवासी बंटी वाल्मीकि (42) झुंझुनूं नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था. वह शहर में पीपली चौक इलाके में धर्मकांटे के पास किराए के मकान में रहता था. शनिवार को दोपहर में वह घर पर था. उस समय वह महिला से फोन पर बात कर था. इसको लेकर पति-पत्नी में फिर झगड़ा हो गया. झगड़े के दौरान गुस्साई पत्नी कविता ने बंटी के सिर में बैट से जोरदार वार कर दिया. सिर में चोट लगने से बंटी अचेत होकर गिर गया. उसके सिर से खून बहने लगा. बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पति को छोड़ा… उसी ने बीच राह में छोड़ा, अब कहां जाऊं साहब?” पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची महिला

पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी को किया राउंड अप

सूचना पर कोतवाल राममनोहर ठोलिया और डीएसपी रोहिताश देवंदा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बंटी को बीडीके अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने बंटी की पत्नी कविता को राउंडअप कर लिया है. इस संबंध में बंटी के चचेरे भाई रामगढ़ निवासी रोहत ने कविता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

हत्या के बाद कविता ने दूसरी महिला पर लगाया आरोप

पति को बैट से ताबड़तोड़ पीटने के बाद जब कविता को लगा कि बंटी अब जिंदा नहीं है तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. पड़ोसी आए तो कविता ने झूठी कहानी रचते हुए कहा कि किसी महिला ने उसके पति की हत्या कर दी. कविता ने पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया. वारदात के समय घर पर पति-पत्नी और उनके दो बच्चे थे. पुलिस ने भी जब कविता से पूछताछ की तो उसने कहा कि मंजूड़ी आई थी. उसने मार दिया और भाग गई.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

डॉग स्क्वॉयड ने खोला हत्या का राज

बाद में पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो बंटी के मकान में किसी के भी प्रवेश करने का कोई साक्ष्य नहीं मिला. इस पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड को बुलाया. पुलिस का डॉगी बैट को सूंघने के बाद महिलाओं के बीच खड़ी कविता के पास जाकर रुक गया. उसके बाद पुलिस ने कविता को थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने बंटी की हत्या करना स्वीकार कर लिया.