इश्क में अंधी मां हुई बेरहम, 11 महीने की बच्ची का किया ये हाल… पूरा गांव थाने के बाहर पहुंच गया

अमृतसर में इश्क में अंधी मां ने खौफनाक कदम उठा लिया। यहां के थाना लोपोके के गांव कक्कड़ की रहने वाली लक्ष्मी (25) ने अपनी 11 महीने की बेटी की हत्या कर दी। उसका प्रेम प्रसंग गांव के एक युवक के साथ चल रहा था।
आरोपी महिला पूरे परिवार को नींद की गोली खिलाकर अपने कथित आशिक के साथ फरार हो गई।
आरोपी महिला ने अपनी 11 माह की बच्ची को भी नींद की गोली दी। बच्ची की उम्र छोटी होने के कारण उसकी जान चली गई। परिवार और ग्रामीणों ने थाना के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद थाना लोपोके की पुलिस ने मृतक बच्ची की मां को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला का नाम लक्ष्मी है। उसकी करीब डेढ़ साल पहले हीरा के साथ शादी हुई थी। हीरा सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध गांव के एक युवक से थे। इस संबंध में उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। रात में पत्नी ने पूरे परिवार और 11 महीने की बच्ची को नींद की गोली दूध में पिला दी। परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए। मगर बच्ची की उम्र कम होने के कारण उसकी मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

