
राजू अनेजा ,काशीपुर। शहर में ब्ला-ब्ला कार एप अब कार-पूलिंग नहीं, बल्कि अवैध टैक्सी संचालन का जरिया बनता जा रहा है। बिना एग्रीगेटर लाइसेंस निजी वाहन चालक खुलेआम सवारियां ढो रहे हैं, मोटा मुनाफा कमा रहे हैं और सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचा रहे हैं।
परिवहन विभाग की कार्रवाई के बावजूद यह अवैध धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते करीब चार महीनों में विभाग ने ऐसे 12 वाहनों को पकड़ा है, जिनमें से 4 वाहन सीज किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्राइवेट गाड़ियां बेधड़क सड़कों पर दौड़ रही हैं।
टैक्सी स्टैंड बने निजी गाड़ियों के अड्डे
काशीपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में निजी वाहन चालक ब्ला-ब्ला एप के जरिए दिल्ली, देहरादून और यूपी के अन्य शहरों तक सवारियां ले जा रहे हैं। कुंडेश्वरी रोड, बाजपुर रोड और मुरादाबाद रोड पर बाकायदा टैक्सी स्टैंड की तर्ज पर निजी और कमर्शियल वाहन खड़े दिखाई देते हैं।
ब्ला-ब्ला एप पर सीट बुक कर यात्री एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा कर रहे हैं। खासकर जब ट्रेन या एसी बसों में सीट नहीं मिलती, तो यात्री इस एप को ही सहारा बना लेते हैं। यह सुविधा दिन-रात उपलब्ध है, जिससे अवैध संचालन और तेजी से फैल रहा है।
न फिटनेस, न सुरक्षा—दुर्घटना में बढ़ेगा संकट
चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकतर निजी वाहनों की न तो वैध फिटनेस होती है और न ही कमर्शियल संचालन से जुड़े जरूरी दस्तावेज। डग्गामारी के इस खेल में यदि कोई दुर्घटना हो जाए, तो बीमा और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करना यात्रियों के लिए भारी सिरदर्द बन सकता है।
प्रवर्तन विभाग की स्वीकारोक्ति
एआरटीओ प्रवर्तन काशीपुर संदीप वर्मा ने साफ कहा—
“ब्ला-ब्ला एप के माध्यम से भारी संख्या में गाड़ियां संचालित हो रही हैं। चेकिंग के दौरान अब तक 12 गाड़ियों का चालान किया गया है और चार गाड़ियां सीज की गई हैं। ब्ला-ब्ला के लिए वाहन स्वामी को उत्तराखंड सरकार से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। जिनके पास लाइसेंस है, वही वाहन वैध हैं। क्षेत्र में फिलहाल अधिकतर अवैध वाहन ही संचालित हो रहे हैं।”
सवालों के घेरे में सिस्टम
सवाल यह है कि जब अवैध संचालन सबके सामने है, तो आखिर कब लगेगी इस पर पूरी तरह लगाम? ब्ला-ब्ला एप की आड़ में चल रहा यह धंधा न केवल सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से भी खुला खिलवाड़ कर रहा है।
ताजा खबर
- गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— ‘कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो’
- बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप
- उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
- हल्द्वानी में कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद’ रैली पर हावी हुआ एसएसपी दफ्तर का हंगामा, भाजपा के हाथ लगा बैठे-बैठाए मुद्दा
- 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा का बड़ा कदम: प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, 178 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
- किच्छा में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ी युवती, मची अफरा-तफरी
- सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का दिया संदेश
- राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक
- जागेश्वर में उमड़े जनसमर्थन पर बोले भुवन सिंह बिष्ट— अब क्षेत्रीय ताकतों को मजबूत करेगी देवभूमि की जनता
- रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

