हल्द्वानी हिंसा मामले में मौलाना महमूद मदनी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, कही ये बातें

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में भड़की हिंसा को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे स्थित मस्जिद और मदरसे को गुरुवार को नगर निगम द्वारा बुलडोजर से ध्वज कर दिया गया, जबकि इस मामले में हाई कोर्ट में 14 फरवरी को सुनवाई होनी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- 'यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत'

यह स्थान मुस्लिम बहुल क्षेत्र में स्थित है और 1937 से मुस्लिम पक्ष द्वारा लीज पर लिया हुआ है।

मौलाना मदनी की गृह मंत्री से अपील

मौलाना महमूद असद मदनी ने आगे लिखा, “मस्जिद और मदरसे के ध्वस्तीकरण का क्षेत्र के लोगों द्वारा विरोध किया गया, जिस पर पुलिस की ओर से लाठी चार्ज किया गया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। उत्तराखंड राज्य में लगातार धार्मिक स्थलों को प्रशासन और अराजक तत्वों द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है। ऐसे संवेदनशील मुद्दों को संबोधित करते समय स्थानीय समुदाय की भावनाओं पर विचार करना महत्वपूर्ण है। भारत जैसे बहुलवादी समाज में धार्मिक स्थलों का विध्वंस हमेशा गहरी संवेदनशीलता का विषय रहा है। मैं आपसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि भविष्य में धार्मिक स्थलों के खिलाफ विध्वंस की कार्रवाई की घटनाओं में स्थानीय प्रशासन प्रभावित समुदाय से जुड़ने और उनका विश्वास हासिल करने के लिए सक्रिय कदम उठाए।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- 'यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत'

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- 'यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत'

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें