उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, जमकर गिरे ओले, दिन में छाया घुप अंधेरा

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में कई दिनों बाद तपती धूप से राहत मिली है। आज दोपहर बाद राज्य के कई क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश हुई। वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ही भारी ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग आज सुबह राज्य के 6 जिलों में आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया था।

उत्तराखंड में काफी दिनों से तेज धूप ने लोगों का हाल-बेहाल किया हुआ था। लेकिन आज दोपहर बाद मौसम ने एकाएक करवट बदली और कई जिलों में भारी-बारिश हुई। कई जगह मौसम बिगड़ने से अंधेरा छा गया था। रूद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ घाटी सहित कई क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज गर्जनों के साथ भारी बारिश हुई। अचानक हुई इस भारी बारिश के कारण सड़कों और रास्तों पर पानी भर गया। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों में करीब एक घंटे तक भारी बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि के कारण यहां कई क्षेत्रों में फसलें और साग सब्जी नष्ट हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  AC का आउटडोर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए पिता, बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी; दोनों की मौत

मलबे में दबी गाड़ियां

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। चमोली जिले में भारी बारिश के कारण कई गाड़ियाँ मलबे में दब गई हैं. प्रदेश के कई जिलों में मौसम सुबह से बदलने लगा था। कई जगह आज सुबह से ही बादल छाए हुए थे। लेकिन दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सबको हैरान कर दिया। वहीं कुछ जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। मौसम विभाग केंद्र देहरादून ने ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश, हवाएं, बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया था।

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर: उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई टीम ने ली शपथ, नई कार्यकारिणी के कंधों पर समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने 6 दरोगाओं समेत 7 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश