आगामी 4 नवंबर को काशीपुर में होने वाले नगर निकाय सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शिरकत

खबर शेयर करें -

सम्मेलन में प्रदेश के सभी नगर निगमों के मेयर, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, साथ ही नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारीगण भी रहेंगे मौजूद

 

राजू अनेजा, काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 4 नवंबर को काशीपुर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी इस दिन शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय नगर निकाय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह सम्मेलन रामनगर रोड स्थित अनन्या होटल में आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा

इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश के सभी नगर निगमों के मेयर, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, साथ ही नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारीगण भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन

सम्मेलन का उद्देश्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर शहरी विकास से जुड़ी चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा करना है। इसके साथ ही, जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

सरकार को उम्मीद है कि यह सम्मेलन प्रदेश के नगर निकायों के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और शहरी शासन व्यवस्था को नई गति देगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad