संतान पैदा करने के नाम पर महंत पर साढ़े पंद्रह लाख रुपए व शाररिक शोषण का आरोप, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। 21 वीं सदी में भी अंधविश्वास को मानने वालों की कमी नही है। ऐसा ही मामला रुदपुर के रम्पुरा में देखने को मिला। यहां पर स्थित दुर्गामंदिर के कलयुगी महंत पर महिला से बच्चे पैदा करने का आशीर्वाद देने के लिए साढ़े पंद्रह लाख रुपये लेने के साथ उसका यौन यौन शोषण भी किया। शिकायत पर पुलिस ने महंत को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े 👉 अग्निकांड में स्वाहा हुए दुर्गा फाइबर में फंसे श्रमिक का कंकाल बरामद 

प्राप्त समाचार के अनुसार पांच साल पहले रुदपुर के दुर्गामंदिर, रम्पुरा निवासी महंत रामभक्त पुत्र अशरफी लाल के संपर्क में ट्रांजिट कैंप निवासी एक निशांत महिला आई। महिला के संतान चाह की कमजोरी का फायदा उठाते हुए महंत ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक षड्यंत्र रचा। जिसके तहत पीड़ित महिला को पूजा-पाठ के माध्यम से बच्चा पैदा करने का झांसा दिया गया। जिसके तहत पिछले पांच सालों में महंत ने महिला से पूजा के लिए साढ़े पंद्रह लाख रुपये लिए। यही नही महंत ने कई बार महिला का शारीरिक शोषण भी किया। 5 साल तक संतान प्राप्त नहीं होने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद महिला ने गत मार्च माह में कोर्ट के माध्यम से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को आरोपी महंत को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।