
राजू अनेजा,काशीपुर। विकास की एक नई कहानी उस वक्त लिखी गई, जब महापौर दीपक बाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करने वार्ड में पहुंचे। वर्षों से टूटी-फूटी सड़कों की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह पल किसी राहत से कम नहीं था। जैसे ही शिलान्यास हुआ, लोगों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
भावुक माहौल के बीच वार्डवासियों ने कहा— “बाली जी, आपने तो शहर को चमका दिया। जहां कभी सड़क बनने की उम्मीद भी नहीं थी, वहां आज विकास की रफ्तार दौड़ रही है।” लोगों ने महापौर का जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार जताया।
गड्ढा मुक्त काशीपुर के संकल्प के तहत महापौर दीपक बाली ने सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शहर की कोई भी सड़क अब अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी और हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे।
साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था पर भी जोर देते हुए कहा कि नगर निगम अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। “जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे, तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं है,” उन्होंने कहा।
महापौर ने लोगों से अपील की कि काशीपुर को मिलकर एक आदर्श शहर बनाएं, जहां विकास के साथ-साथ स्वच्छता भी पहचान बने।
इस मौके पर मौजूद लोगों के चेहरों पर संतोष और उम्मीद साफ नजर आई— मानो सड़कों के साथ-साथ उनकी उम्मीदों को भी नई राह मिल गई हो।
ताजा खबर
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम
- उत्तराखंड में पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू, 2027 के चुनाव से पहले जनसंवाद साधने में जुटी पार्टी
- पूर्व सीएम हरीश रावत का पार्टी पदों से इस्तीफे का पत्र, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेजा लेटर; ईडी की कार्रवाई से थे आहत

