उत्तराखंड के सरकारी विभाग के दफ्तर में ड्रेस कोड लागू, जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज में एंट्री बंद, बताई ये वजह

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के एक सरकारी विभाग में कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। सरकारी दफ्तर में कर्मचारियों को शर्ट और पेंट पहनकर ही एंट्री मिलेगी। इतना ही नहीं कर्मचारियों को स्पोर्ट्स शूज के साथ काम ना करने के आदेश जारी किए गए हैं।

इसके लिए फॉर्मल शूज पहनकर ही आने को कहा गया है।

उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) प्रबंधन ने कर्मचारियों के ऑफिस में जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज पहनकर आने पर रोक लगा दी है। सभी को ड्रेस कोड के हिसाब से दफ्तर आने के लिए कहा गया है। इसमें शर्ट, पेंट और लेदर शूज पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव की धूम: कुमाऊं के सबसे बड़े MBPG कॉलेज में अध्यक्ष पद के दावेदारों में भिड़ंत, पुलिस ने खदेड़ी भीड़

पिटकुल के महाप्रबंधक मानव संसाधन अशोक कुमार जुयाल की ओर से मंगलवार को सभी अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया कि कई अधिकारी जींस, टीशर्ट व स्पोर्ट्स शूज पहनकर कार्यालय आ रहे हैं। शासन व अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी वह इन्हीं परिधानों में शामिल हो रहे हैं, जो कि स्वस्थ कार्य संस्कृति का परिचायक नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

ऐसे में कर्मचारियों के लिए जारी ड्रेस कोड में पुरुष कर्मचारियों के लिए पेंट शर्ट व चमड़े के जूते तो महिला कर्मचारियों के लिए सूट या साड़ी आदि परिधान पहनकर ही कार्यालय आएंगे। कार्यालय से बाहर शासन या दूसरी बैठकों में कर्मचारी या अधिकारी इसी तरह के परिधान में बैठक में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के साथ सौतेला व्यवहार या राजनीतिक अनदेखी? 27 सितंबर के जनआक्रोश से क्या जागेगा शासन?

आपको बता दें कि शासन स्तर से भी कई बार ड्रेस कोड लागू करने की बात की जाती रही है। लेकिन इस तरह की पहल पहली बार किसी सरकारी दफ्तर ने की है, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad