उत्तराखंड की पशु आहार मिल में यूपी के शराब तस्कर चला रहे थे अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब के जखीरे के साथ दो लोगो को मोके से किया गिरफ्तार

Liquor smugglers of UP were running illegal liquor business inside the animal feed mill in Uttarakhand, police raided and arrested two people with a cache of illegal liquor.

खबर शेयर करें -

 


राजू अनेजा, काशीपुर। क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस टीम ने एक पशु आहार मिल में छापा मार अभियान चलाते हुए अग्रेजी शराब की लगभग 162 पेटी और देसी शराब का जखीरा बरामद करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद पुलिस का ऑपरेशन प्रहार पर लगातार अवेध नशे खिलाफ कार्यवाही जारी है, आज इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए काशीपुर थाना कुंडा पुलिस और जसपुर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से थाना कूड़ा छेत्र स्थित ग्राम भरतपुर में शिवा पशु आहार मिल के अंदर से शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है जिसमें पुलिस को रॉयल स्टैग और चंडीगढ मार्का समेत अन्य कई ब्रांड की अंग्रेजी शराब बड़ी मात्रा में मिली है तो वही  देसी शराब की भी सैकड़ों पेटीया बरामद हुए है ।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण

मामले का थाना कुंडा में खुलासा करते हुए काशीपुर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उपरोक्त मिल में सूचना के आधार पर छापा मार कार्यवाही को अंजाम देते हुए यह बड़ा जखीरा और दो आरोपी याकूब पुत्र मंगला निवासी थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश विनय पुत्र रामकिशन निवासी थाना फतेहगढ़ तहसील चंदोसी जिला संभल उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया हे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि उक्त बड़ी कार्यवाही में सामने आया है कि शराब का जखीरा और जिस मिल में माल बरामद हुआ यह काशीपुर के एक बड़े नामी वकील का है पुलिस उस आरोपी एडवोकेट की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के सामने यह खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानी राजेश कुमार जोशी ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad