सेंचुरी मिल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सीईओ अजय गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

खबर शेयर करें -

लालकुआं: जनपद के लालकुआं स्थित सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिल के सीईओ अजय गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।


देश की समृद्धि और सुरक्षा पर जोर

अपने संबोधन में सीईओ अजय गुप्ता ने कहा कि देश की समृद्धि, प्रगति और अखंडता के लिए त्याग, समर्पण, एकता और कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है। उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए भारतीय सैनिकों के शौर्य और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत के विकास से बाहरी ताकतें परेशान हैं, इसलिए सभी देशवासियों को सजग और सतर्क रहकर देश को सुरक्षित रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का मौसम: 16 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

राष्ट्र निर्माण में उद्योगों का योगदान

अजय गुप्ता ने राष्ट्र निर्माण में उद्योगों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आदित्य बिड़ला समूह के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह समूह आज भी राष्ट्र निर्माण में लगातार अपनी भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने मिल के कर्मचारियों को संदेश दिया कि ईमानदारी और समर्पण से काम करके ही हम राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्तराखंड के प्रवासियों ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें