जीजा की करतूत: शराब के नशे में भूल गया वो पत्नी नहीं…, साली के साथ की शर्मनाक हरकत; घरवाली को भी नहीं छोड़ा

खबर शेयर करें -

मथुरा के सदर बाजार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा की करतूत से साली दहशत में है। पीड़िता ने सदर बाजार थाना में जीजा के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि बहन को बचाने आई पत्नी को भी आरोपी ने लहूलुहान कर दिया। आरोपी ने पत्नी और साली को पांच दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

यहां का है मामला
घटना थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की है। पीड़िता और उसकी बहन की शादी सगे भाइयों के साथ हुई है। दोनों बहनें पतियों के साथ अलग-अलग मकान में रहती हैं। आरोप है कि 6 अक्तूबर को जीजा ओमवीर नशा करके उसके घर में घुस आया। उसे बदनीयती से दबोच लिया। शोर सुनकर बहन उसे बचाने आई तो पत्नी पर हमला कर दिया। गाल काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। दोनों बहनों ने बमुश्किल कमरा बंद करके जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ओमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि जीजा ओमवीर नशे का आदि है। उसकी बहन का लंबे समय से उत्पीड़न कर रहा है। 5 अक्तूबर को जीजा ने उसकी बहन से 60 हजार रुपये की मांग की। पूरी न होने पर बहन की पिटाई कर घर से निकाल दिया। तबसे बहन उसके घर पर रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी
Ad