कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (KRC) में 603 अग्निवीर सेना में शामिल, सोमनाथ ग्राउंड में जोश और जज्बे के साथ ली कसम

खबर शेयर करें -

रानीखेत: कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) मुख्यालय की गौरवशाली सैन्य परंपरा में एक और अध्याय जुड़ गया है। फर्ज के अग्निपथ पर कदमताल करते हुए छठे बैच के 603 अग्निवीर नवसैनिक भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं।

केआरसी मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ ग्राउंड मंगलवार को अग्निवीर नवसैनिकों के इस भव्य कसम परेड का साक्षी बना।


🌟 कसम परेड और प्रशिक्षण

  • संख्या: 603 अग्निवीर नवसैनिक।

  • प्रशिक्षण: 31 सप्ताह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण।

  • सलामी: केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने कसम परेड की सलामी ली।

  • शपथ: धर्मग्रंथ के साथ सेना के धर्मगुरुओं ने अग्निवीरों को देश की आन, बान व शान की रक्षा करने और जरूरत पड़ने पर माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की कसम दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

🗣️ कमांडेंट का संबोधन

कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने अग्निवीरों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि फौजी बन देशसेवा का मौका किस्मत वालों को ही मिलता है। उन्होंने नए सैनिकों में जोश भरते हुए कहा कि वे जिस भी मोर्चे पर जाएं, रेजिमेंट का नाम और ऊंचा करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

अग्निवीरों के माता-पिता, भाई-बहन व अन्य स्वजन भी इस गौरवान्वित करने वाले पल के गवाह बने। इन नवसैनिकों ने जोश, जज्बे व जुनून के साथ कदमताल कर अन्य नौजवानों को भी फौज में भर्ती होकर देशसेवा को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना
Ad