काशीपुर: प्रशासन ने उपद्रवियों को सख्त संदेश देने की करी तैयारी, बुलडोजर और ड्रोन के साथ पुलिस का लाव लश्कर मौके पर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर अब उत्तराखंड के काशीपुर में भी प्रशासन ने उपद्रवियों को सबक सिखाने के लिए कमर कस ली है। रविवार रात मौहल्ला ब्ली खां में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने उपद्रवियों को चिन्हित कर धरपकड़ की कार्रवाई की, वहीं वासनिक अमला बुलडोजर लेकर  अल्ली खां चौक पर जा धमका। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अब अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अवैध अतिक्रमण व स्लेब्स को तोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बेकाबू हुआ सेना का ट्रक: ब्रेक फेल होने से 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल, तीन हायर सेंटर रेफर

पथराव जैसी किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। ड्रोन कैमरा ऊपर से स्थिति पर पैनी निगाह रखे हुए है और प्रशासन हर कदम पर पूरी सतर्कता बरत रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी और मौके पर एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी अभय सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला और कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी समेत भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सलाखों के पीछे आई पिता की मौत की खबर, अंतिम विदाई के लिए पॉक्सो आरोपी बेटे को कोर्ट से मिली इजाजत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad