बाली के नेतृत्व में विकास की नई रफ्तार पकड़ रहा काशीपुर , एक साल में बदली शहर की तस्वीर-अनिल माटा

खबर शेयर करें -

 सड़क, सफाई और जलनिकासी व्यवस्था में दिखा बड़ा सुधार

राजू अनेजा, काशीपुर।क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी अनिल माटा ने महापौर दीपक बाली के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में काशीपुर तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे शहर में अब बदलाव साफ दिखाई देने लगा है।

अनिल माटा ने कहा कि महापौर दीपक बाली ने पदभार संभालते ही विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहरभर में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया। एक वर्ष के भीतर काशीपुर की तस्वीर बदलती नजर आ रही है और शहर में विकास की नई पहचान बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

उन्होंने कहा कि जो शहर कभी सफाई व्यवस्था को लेकर पीछे माना जाता था, आज वहां सफाई व्यवस्था पटरी पर आती दिखाई दे रही है। महापौर के नेतृत्व में नगर निगम लगातार स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है, जिसका असर अब शहर की सड़कों और बाजारों में दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में 19 और 20 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा भव्य 'माँ नन्दा सुनन्दा महोत्सव 2026'

अनिल माटा ने कहा कि बरसात के दौरान बाजारों और मुख्य मार्गों में जलभराव व्यापारियों और आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन जाता था, लेकिन नगर निगम द्वारा कराए गए कार्यों से लोगों को काफी राहत मिली है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में काशीपुर एक मॉडल नगर के रूप में उत्तराखंड के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि विकास कार्य इसी गति से चलते रहे तो काशीपुर प्रदेश के प्रमुख विकसित शहरों में शामिल होगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर निकली भव्य शोभायात्रा, संत विकास नाथ ने धामी सरकार के कार्यों को भी खूब सराहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad