काशीपुर: बिना अनुमति निकाले गए जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में रविवार (21 सितंबर) देर रात बड़ा बवाल हो गया। मोहल्ला अल्ली खां में बिना अनुमति निकाले जा रहे एक जुलूस के दौरान भीड़ हिंसक हो गई और उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।


 

पुलिस और उपद्रवियों में झड़प, पुलिसकर्मी घायल

 

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला अल्ली खां में सैकड़ों युवक जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान माहौल बिगड़ा और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। जब पुलिस ने उपद्रवियों को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प भी हुई, जिसमें एक सिपाही के घायल होने की खबर है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

 

बिना अनुमति निकाला गया था जुलूस, आरोपियों की तलाश जारी

 

मामला बिगड़ता देख, सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया, जिसने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। इसके बाद ही स्थिति शांत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

एसपी अभय सिंह ने बताया कि नदीम अख्तर नाम के व्यक्ति ने बिना प्रशासनिक अनुमति के यह जुलूस निकाला था। उन्होंने कहा कि पुलिस पर पथराव करने वाले और माहौल खराब करने वाले लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। नदीम अख्तर सहित दो अन्य लोगों को नामजद और बाकी अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन
Ad