खटीमा: पैसों के विवाद में युवक ने डायल 112 पर दी माता-पिता की हत्या की झूठी सूचना; मौके पर पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश

खबर शेयर करें -
खटीमा। उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने पुलिस के आपातकालीन नंबर डायल 112 पर फोन कर सनसनी फैला दी। युवक ने पुलिस से कहा कि उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी है। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां का नजारा देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

पैसों को लेकर हुआ था माता-पिता से विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम अभिषेक राठौर नामक युवक ने अपने माता-पिता से खर्च के लिए पैसे मांगे थे। माता-पिता द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर उनका आपसी विवाद हो गया। इसी बात से तैश में आकर युवक ने पुलिस को गुमराह करने और परेशान करने के इरादे से आपातकालीन नंबर डायल 112 पर कॉल कर दी और दावा किया कि उसने अपने मम्मी-पापा को मार दिया है।

मौके पर सुरक्षित मिले माता-पिता, झूठी निकली सूचना

गंभीर सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य, उपनिरीक्षक राकेश राय और पुलिस टीम तुरंत सक्रिय होकर बिना देर किए मौके पर रवाना हो गई। हालांकि, जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां माता-पिता पूरी तरह सुरक्षित मिले और हत्या जैसी कोई घटना सामने नहीं आई।

पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई, दी समझाइश

कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि पैसे न मिलने की झुंझलाहट में उसने यह झूठी कॉल की थी। पुलिस ने आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग करने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में अभिषेक राठौर के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कड़ी कार्रवाई की है।
खटीमा कोतवाली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि डायल 112 केवल आपातकालीन सहायता के लिए है। इस तरह की झूठी सूचनाएं देने से पुलिस के अमूल्य समय और संसाधनों की बर्बादी होती है, साथ ही किसी वास्तविक जरूरतमंद की मदद में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 32 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति की मौत; प्रेमिका के साथ रुका था युवक, शक्तिवर्धक गोली लेने की बात आई सामने
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं; 24 घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की दर्दनाक मौत