खटीमा: अर्द्धसैनिक बल का जवान ‘हनीट्रैप’ का शिकार; तेलंगाना की महिला ने विभाग को भेजा नोटिस, 10 लाख की मांग

खबर शेयर करें -

खटीमा (ऊधम सिंह नगर): भारत-नेपाल सीमा पर तैनात अर्द्धसैनिक बल के एक जवान को हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर तेलंगाना निवासी एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि महिला ने जवान की वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक और विभागीय रूप से प्रताड़ित किया है।

शादी का दबाव और ब्लैकमेलिंग का खेल

जवान लक्समणा परिगा द्वारा न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, मार्च 2025 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान तेलंगाना की सैयद आसमा यासमीन से हुई थी। कुछ समय बाद महिला ने उस पर अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब जवान ने उससे बात करना बंद किया, तो महिला ने वीडियो कॉल की आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी और इसके बदले 10 लाख रुपये की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटी विश्वनाथ उर्फ बंबा गिरफ्तार

फर्जी आरोपों के साथ विभाग में की शिकायत

पैसे देने से इनकार करने और नंबर ब्लॉक करने पर महिला ने जवान के विभाग में एक शिकायती पत्र भेजा। इसमें आरोप लगाया गया कि दिसंबर 2023 में तेलंगाना विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान जवान ने उसके साथ संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं, महिला ने विभाग को एक विधिक नोटिस भी भेजा, जबकि जवान उस दौरान अपने विभागीय कार्यों में व्यस्त था। जवान का आरोप है कि उसे झूठे केस में फंसाकर मोटी रकम वसूलने की साजिश रची गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन हुआ उग्र; ज्योति रौतेला ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, 40 घंटे से टंकी पर जारी है धरना

न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़ित जवान ने पहले 12 दिसंबर 2025 को पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब झनकइया थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गौरव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी महिला के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना कर रही है, जिसके बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पिंजरे में कैद हुआ दूसरा 'संभावित' हमलावर गुलदार; DNA रिपोर्ट तय करेगी किसे मिलेगी उम्रकैद