34 साल पहले मां को मारा, अब कर दी बेटे की भी हत्या

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. 60 साल के एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोप है कि इसी शख्स ने 34 साल पहले अपनी मां की भी गोली मारकर हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि शराब की लत में आकर उसने अपने बेटे की हत्या की थी.
यह भी पढ़े 👉 बागेश्वर : पुलिस से बोला पति मेरी पत्नी से पूरा गांव है परेशान करें मदद
जानकारी के अनुसार 60 साल का ओमपाल पत्नी पवित्रा देवी और पांच बेटों के साथ दिल्ली के रिठाला इलाके में रहता है. ओमपाल पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है और मकान का अधिकांश हिस्सा किराए पर दे रखा है. उसका दूसरे नंबर का बेटा बलबीर पेशे से बीमा एजेंट है. जानकारी के मुताबिक रात को परिवार के सभी लोग घर के बाहर बैठे थे और ओमपाल शराब पी रहा था. ओमपाल ने ज्यादा शराब पी ली और पत्नी पवित्रा देवी ने पति को घर में चलने के लिए कहा. इस पर ओमपाल पत्नी को अपशब्द कहने लगा.
यह भी पढ़े 👉 IMA देहरादून में ग्रुप सी पदों पर भर्ती, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई
मां के साथ झगड़े की बात बेटे बलवीर को बुरी लग गई. उसने पिता को रोकने की कोशिश की. इसी बात को लेकर पिता और बेटे में झगड़ा हो गया. कुछ ही देर में नौबत हाथापाई की आ गई. इसी बीच ओमपाल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लाकर बेटे पर गोली चला दी. इससे उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि 1987 में उसने अपनी मां माया देवी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में उसे सजा भी हुई.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

