यहां जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

खबर शेयर करें -

मेष राशि (Aries)

आज आपके व्यावसायिक कार्य में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको उपहार या सम्मान की प्राप्ति होगी। आज व्यापारियों और कारोबारियों को सचेत रहने की आवश्यकता है। राजनीतिक लोगों को आज आरोपों का सामना करन पड़ सकता है। शिक्षा के लिये संघर्ष की स्थिति रह सकती है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपके धन कोष में यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। महिलावर्ग की सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के लिये आज आपके सारे प्रयास फलीभूत होंगे। कम्प्यूटर के काम से आज आपको धन लाभ हो सकता है। भूमि भवन वाहन का सुख आज आपका अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आज सार्वजनिक जीवन में लगे लोगो की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिये अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। किसी तरह का पूजा पाठ अनुष्ठान का आयोजन आज कर सकते हैं। नेतृत्व शक्ति के कारण आज आपको किसी काम में आगे आना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer)

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कार्यक्षेत्र में कलह का कारण बन सकती है। आज नौकरी करने वाले अधिकारी वर्ग की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज परोपकार की भावना आपमें प्रबल रहेगी। संतान के लिये आज आप कोई पूजा पाठ अनुष्ठान करा सकते हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

सिंह राशि (Leo)

खेल जगत मे करियर के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मुनाफे के लिये अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। संतान की शिक्षा के प्रबन्ध में आज आप व्यस्त रह सकते हैं। मित्र आज आपके विश्वास को डगमगमा सकते हैं। लव लाईफ के लिये आज का दिन मधुर रहने वाला है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo)

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपको नौकरी में स्‍थायित्व मिलता है। आज आपके घर का वातावरण वैसे तो शांत रहेगा किन्तु संतान आज आपको परेशान कर सकता है। मित्रता के कारण आज आपको परेशानी आ सकती है। स्टेशनरी के काम में आज आपको सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग-  ब्राउन

तुला राशि (Libra)

आज आपके परिवार का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिये आज का दिन काफी तनाव वाला रह सकता है। पुलिसकर्मियों के लिये आज का दिन भागमभागम रहने वाला है। विदेश सम्बन्ध कारोबार फल-फूल सकता है। आज यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन कर सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी कर रहे जातकों के जीवन में अफरा तफरी देखने को मिल सकती है। आज आपको माइग्रेन की समस्‍या हो सकती है। प्रइवेट आज आपको अधिकारी वर्ग की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अध्यात्मिक जगत के लोगो के लिये आज का दिन सफल रहने वाला है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

धनु  राशि (Sagittarius)

आज आप जो क्रियेटिव काम करेगे उसमें अवश्य सफल होंगे।  आज आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक काम में कागजी त्रुटि हो सकती है। वकालत के पेशे से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। लव लाईफ आज आपका बेहतर रहने वाला है। दाम्पत्य सुख भी अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सुनहरा

मकर राशि (Capricorn)

कारोबार के कारण आज आप पूरे दिन अधिक व्यस्त रह सकते हैं। आज आपके जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे आपके प्रयास फलीभूत होगा। आज संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में चल रहे आपको प्लान कामयाब रहेंगे।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- काला

कुंभ राशि (Aquarius)

सेहत आज ठीक रहेगा। आज छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक कलह के कारण आपको तनाव भी मिल सकता है। आज संतान के प्रति आपके दायित्व की पूर्ति होगी। अपने भाई बहन के तरफ से आज आपको प्यार और सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

मीन राशि (Pisces)

आज आपके काम में शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी राजनैतिक कार्य के संपन्न होने से प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपको पिता की तरफ धन लाभ हो सकता है। जिससे कई काम आपके आज समय पर पूर्ण हो सकते हैं। संयम के साथ साथ समझदारी भी रखनी चाहिये ।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- केसरिया